कुँवर हर्षवर्धन सिंह, राणापुर

कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया जुलूस निकाल कर संदल व चादर पेश की गई।

उर्स का आगाज कुरआन ख्वानी के साथ हुआ। गुरुवार शाम 5 बजे संदल-चादर का जुलूस जामा मस्जिद चौक से निकाला गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टेन स्थित गेबन शाह वली सरकार के आस्ताने पहुंचा। जहां आस्ताने पर सिजरा ख्वानी पेशकर देश व नगर की तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से दुआएं की गईं।

सामूहिक रूप से न्याज प्रसादी आमजन को वितरित की गई। इसी के साथ उर्स का समापन भी हो गया। बड़ी संख्या में गेबन शाह वली सरकार के चाहने वालों का हुजूम दिखा ओर सैय्यदो सादात ओर मुस्लिम समाजजनों की निगरानी में ये जुलूस निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *