विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं गौरव सम्मान समारोह संपन्न

0

झाबुआ डेस्क। विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा आयोजित देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के तक्षशिला इंदौर के सभाग्रह में भव्य रूप से आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते अध्यक्षता विकसित भारत संकल्प संस्थान के संस्थापक डॉ महेश शर्मा विशेष अतिथि पूर्व राज्य मंत्री महंत योगेंद्र पंडित भारतीय जनता मजदूर मंच राष्ट्रीय महामंत्री चिदात्तमीका खटूआ राष्ट्रीय समन्वयक राहुल पांडे राष्ट्रीय महामंत्री विशाल पांड्या प्रदेश अध्यक्ष कनक पटेरिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष bjmm शांति वसुनिया राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानी राम शर्मा श्रीमती मीना देवी चौहान एस्ट्रोलॉजिस्ट बिंदु बेन पांड्या सभी अतिथियों की उपस्थिति में सर्वप्रथम भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रजलन माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्वागत भाषण पटेरिया के द्वारा दिया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ महेश शर्मा द्वारा विकसित भारत संकल्प को लेकर विस्तार से जन सामुदाय के बीच बात रखि जिसमें विश्व का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय बनाने की परिकल्पना को आम जनमानस के बीच रखा साथ ही साथ संस्कृति ज्ञान परीक्षा की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने उपस्थित जन समुदाय क़ो कैसे भारत एक श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को परिपूर्ण करते हुए आगे बढ़े एवं पुनः अपने वैभव को कैसे प्राप्त कर सके इस पर भी उन्होंने प्रमुखता से बात रखि और इस मंच से पूरे भारत सहित विश्व से आहावन किया कि इस परिकल्पना को कैसे साकार करने में सभी की सहभागिता कैसे सुनिश्चित हो सके इस पर भी अपने बात रखी उसके पूर्व पंच तत्व संग्रह अभियान के पोस्टर का विमोचन उपस्थित अतिथियों एवं जनमानस के बीच किया गया कार्यक्रम को महंत योगेंद्र पंडित के द्वारा भी संबोधित किया गया और डॉक्टर महेश शर्मा की अभियान को खुले मन से समर्थन देते हुए इस अभियान में सहभागिता के साथ सभी लोगों से आहावन भी किया कि राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के संकल्प को इस अभियान में कैसे हम सब सहभागी बनकर राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में कैसे अपना युगदान दे सके। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद कई मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे चुके ऐसे फग्गनसिंह कुलस्ते नें अपने उदबोधन मै देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 संकल्प को कैसे हम सब मिलकर पूरा कर सके और इस प्रधानमंत्री ने लाल किले से आह्वान किया था भारत के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रथम की अवधारणा और विकसित भारत के अभियान में सहभागिता करना चाहिए और एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्लोगन को साकार करना चाहिए उसी कड़ी में डॉक्टर महेश शर्मा ने यह एक साहसिक कदम उठाया है और इसमें प्रत्येक भारतवासी की सहभागिता सुनिश्चित होना चाहिए तभी भारतपुनः अपने वैभव को प्राप्त कर सकेगा और फिर से विश्व गुरु कहलायेगा उन्होंने काफी विस्तार से बातों को समझाते हुए उपस्थित मातृशक्ति को कैसे आत्मनिर्भर बना सके और कैसे अंतिम व्यक्ति में बैठा व्यक्ति स्वालंबन की परिकल्पना को साकार करते हुए अपने परिवार समाज एवं राष्ट्र श्रेष्ठ के साथ भारत को अपने व्यवहार पर ले जा सके इसकी अपील भी उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से की कार्यक्रम को ज्ञानी राम शर्मा श्रीमती मीना चौहान श्री रजनीकांत मिश्रा सभी अतिथियों नें सम्बोधित किया इस अवसर पर जगदीश पडियार जगदीश पारीक डॉ ऍम एल फुलपगरे राजत गंगड़ा विकाश जैन सहित कई संस्थापक सदस्य उपस्थित थे इस सम्मेलन मै मध्य प्रदेश सहित ओडिशा राजस्थान गुजरात हरियाणा पंजाब राज्यों से पधादिकारी उपस्थित हुवे थे इस कार्यक्रम मै 1200 से अधिक मातृशक्ति एवं अन्य सामाजिक संस्थानों के साथी उपस्थित थे।

उक्त समारोह में विकसित भारत संकल्प संस्थान के द्वारा गौरव सम्मान से भी विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले साथियों को सम्मानित किया गया वहीं कार्यक्रम में शानदार साहित्यिक एवं सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रस्तुत दी गई जिससे उपस्थित जनसमुदाय मंत्र मुक्त हुए साथ ही साथ महिलाओं के लिए स्वालंबन एवं विकसित भारत संकल्प सस्था से जोड़कर कैसे राष्ट्र के कार्य के साथ-साथ अपना जीकोपार्जन बेहतर कर सके इस हेतु भी चर्चाएं की गई कई महिलाओं ने अपने बातों को रखते हुए उपस्थित मंच से रोजगार की बात रखी एवं विकसित भारत संस्थान से कैसे जुड़कर आई के स्रोत को बेहतर किया जा सके इस पर भी मंथन चिंतन किया गया वहीं संस्कृत ज्ञान परीक्षा से आम जन्मानुस को जोड़ते हुए उनके भौतिक विकास के साथ-साथ श्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रोत्साहित हेतु पुरस्कृत करने की बात भी कहीं एवं इस कार्य में सेवा देने वाले साथियों को सम्मान निधि के रूप में कैसे लाखों रुपए की इनकम प्राप्त की जा सके उस पर भी विस्तार से चर्चा की गई कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता मजदूर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक बलसोरा के द्वारा किए गए एवं आभार सत्यन काका के द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.