झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार रिपोर्ट
बारिश में पानी को एकत्रित किया जा सके इसलिए रविवार को रायपुरिया मे पंपावती नाले पर बने स्टापडेम से मिटटी निकालने के लिए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। सार्वजनिक कुएं के पास स्टापडेम होने से कुए का जलस्त्रोत बना रहे इस उद्देश्य से स्टापडेम के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह श्रमदान मे दोनों ही प्रमुख पार्टी कांग्रेस ओर भाजपा समर्पित जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। स्टापडेम पर श्रमदान के लिए ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, शिक्षक व अखबार के प्रतिनिधियों ने मिलकर श्रमदान किया। इस मौके पर सरपंच सुखराम मेड़ा, उपसरपंच महेन्द्रप्रतापसिंह राठौर, मंडी अघ्यक्ष भरतलाल पाटीदार, जिला जनपद सदस्य शारदा डामोर, जनपद सदस्य शंभु पाठक, पंच जगदीश पाटीदार, नाथूलाल वसुनिया, जवरिया ओसारी, आशीष त्रिवेदी, रमेश पाटीदार, प्रकाश कोटडिया, रमेश भटेवरा आदि ने श्रमदान किया। वही शासकीय कर्मचारियों में थाना प्रभारी केएल डांगी, पटवारी वेलसिंह भूरिया, सचिव मोहन, मावी रोजगार सहायक राजेन्द्र सालवी तथा अखबार के प्रतिनिधि मे एल स्वर्णकार रजनीकांत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Trending
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए