बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न राणापुर में, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

0

कुँवर हर्षवर्धन सिंह, राणापुर

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलता के बाद राणापुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। जैसे ही जीत की खबर आई, नगर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे और ढोल-नगाड़ों, पटाखों व नारों के साथ खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं तथा पार्टी के झंडे लहराते हुए विजय रैली निकाली। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस जीत को प्रधानमंत्री के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। वक्ताओं ने कहा कि यह विजय देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.