छकतला बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनाव परिणामों का जश्न

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला 

छकतला में चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के बाद बस स्टैंड चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ की गूंज और पटाखों की तेज़ आवाज़ ने पूरे माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सोंडवा के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भयडिया ने सभी को इस शानदार प्रदर्शन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल और असम में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की 15 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर जनता का विश्वास लगातार कायम है।

उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने असम और पुडुचेरी में सरकार बनने का जिक्र करते हुए इसे पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इन जीतों के साथ ही देश के 22 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों का शासन मजबूत हुआ है। उन्होंने उत्साह जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड के गंगोत्री से लेकर पश्चिम बंगाल के गंगासागर तक अब देश भगवामय हो गया है।

इस जश्न और आतिशबाजी के कार्यक्रम में भाजपा छकतला मंडल अध्यक्ष गोविंदा अवसिया, सरपंच सुरेश ठकराला, उषान सिंह गरासिया, रामा चौहान, गमता तोमर, राजेश कहार, पियुष वाणी, राहुल वाणी, सुमित चौहान और राजेश चौकिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.