गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा
कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में जिले में अमानक खाद्य पदार्थों और एक्सपायर्ड सामग्री की बिक्री रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग के संयुक्त दल ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की।
अमानक खाद्य पदार्थों की जांच के लिए कट्ठीवाड़ा में तहसीलदार सुनील डावर, नायब तहसीलदार सरिता बलेचा और खाद्य विभाग से दिनेश गाडरिया के नेतृत्व में संयुक्त दल ने मोर्चा संभाला। इस टीम ने क्षेत्र की लगभग 9 किराना एवं कोल्ड ड्रिंक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकानों पर भारी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी खाद्य सामग्री बिक्री के लिए रखी पाई गई, जिसे टीम ने तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया।
