हिमाली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में चौथा और खवासा में पहला स्थान हासिल किया

0

अर्पित चोपड़ा, खवासा

खवासा निवासी हिमाली पिता इंदरमल चोपड़ा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। निजी स्कूल में पढ़ने वाली होनहार छात्रा हिमाली ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत बनाते हुए जिले की प्रावीण्य सूची में चौथा और खवासा में पहला स्थान हासिल किया। हिमाली ने सभी विषय में विशेष योग्यता प्राप्त करते हुए अपने परिवार, गाँव और स्कूल का नाम रोशन किया। हिमाली की इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाई मिल रही है। जिले और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों से गुरुवार को नवागत जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने कलेक्टर कार्यालय में मुलाक़ात की। इसी क्रम में हिमाली ने भी जिला कलेक्टर से मुलाक़ात की। कलेक्टर डॉ भरसट ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी

न्यू हाइट पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परिणाम 90 प्रतिशत रहा जिसमें छात्र लाभेश पाटीदार ने 84 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और द्वितीय स्थान पर तन्मय यादव ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं का परिणाम 94 प्रतिशत रहा जिसमें छात्र करण डामोर ने 89.62 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि द्वितीय स्थान पर नैतिक प्रजापति और रानू कटारा ने 63 प्रतिशत अंक हासिल किए। यहां संस्था ने अव्वल आने वाले विद्यार्थियों का हार माला पहनाकर सम्मान किया और सभी विद्यार्थियों को आगे के लिए मार्गदर्शन दिया गया।

सत्य साईं कॉन्वेंट स्कूल में 12 वी में चिंकी दिनेश पाटीदार ने 89 प्रतिशत विज्ञान गणित संकाय में प्राप्त कर नगर एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान दिव्या मयंक पाटीदार ने 88.2 प्रतिशत अंक हासिल कर नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी संस्था के 10वीं के परिणाम में कशिश कालुसिंह राठौड़ ने 500 में से 444 अंक लाकर 88.8 प्रतिशत हासिल किए और दूसरे स्थान पर कृतिक विकाश पटेल ने 500 में से 442 अंक लाकर 88.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

संस्था संत टेरेसा स्कूल में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। संस्था की छात्रा हिमाली इंदरमल चोपड़ा ने 500 में से 483 अंक हासिल कर  96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त जिले में चौथा एवं नगर में प्रथम एवं संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की छात्रा यांशिका कृष्ण कुमार पाटीदार ने 500 में से 478 अंक 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त नगर एवं संस्था में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं का भी परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा जिसमें विज्ञान संकाय में छात्रा संस्कृति कमलेश श्रोत्रिय ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम स्थान छात्रा कुमारी दिव्या अशोक प्रजापति ने 500 में से 404 अंक लाकर 80.8 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान पर कुमारी मुस्कान मुकेश प्रजापति ने 500 में से 402 अंक लाकर 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10वीं का परिणाम 98.59 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान पर कुमारी हर्षिता चंद्रशेखर परमार ने 500 में से 465 अंक लाकर 92.8 प्रतिशत प्राप्त किए।

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हायर सेकेंडरी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 95.5 प्रतिशत रहा। इसमें प्रथम स्थान कलसिंह तोलसिंह सिंगाड ने 500 में से 394 अंक लाकर 78.8 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया और दूसरे स्थान पर विश्वजीत करणसिंह चावडा ने 500 में से 381 अंक लाकर 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा जिसमें प्रथम स्थान पर अविनाश पुन्जालाल कटारा ने 500 में से 404 अंक लाकर 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और दूसरे स्थान पर सुरजीत प्रकाश डामर ने 500 में से 361 अंक लाकर 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.