अर्पित चोपड़ा खवासा खवासा के जाने माने क्रिकेटर एवं शिक्षक संजय व्यास का एक सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। जैसे ही यह ख़बर फैली तो हर कोई स्तब्ध रह गया। प्राप्त जानकारी अनुसार संजय व्यास गुरुवार को बाइक से उज्जैन गए थे। इसी दौरान उज्जैन के तपोभूमि क्षेत्र में उनकी बाइक किसी वाहन (संभवतः ट्रैक्टर ट्रॉली) से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद पार्थिव शरीर खवासा लाया जाएगा। दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा निज निवास नीम चौक से निकली जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि संजय व्यास एक बेहतरीन खिलाड़ी, शिक्षक होने के साथ साथ मिलनसार, हसमुख और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी भी थे और हमेशा धार्मिक सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते थे। फेमस क्रिकेट क्लब के मुख्य आधार स्तंभ, अपने खेल से जिलेभर में खवासा को पहचान दिलाने वाले संजय व्यास के निधन से हर कोई स्तब्ध है और उनसे जुड़े संस्मरण याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। Post navigation हिमाली ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में चौथा और खवासा में पहला स्थान हासिल किया तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में शोक क लहर