जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट मे श्री चमत्कारी बटुक हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर जोबट सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में सभी के लिए निःशुल्क प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं स्थानीय युवाओं ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाया। मंदिर की विशेष मान्यता होने के कारण यहां दूर-दूर से भक्त अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। Post navigation जोबट नगर परिषद में पशु पंजीयन वसूली की नीलामी संपन्न, 15.18 लाख में टेंडर हुआ आवंटित वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार