भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद पंचायत में शासकीय राशि के उपयोग को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जनपद परिसर में गेट निर्माण का कार्य बार-बार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 5 साल में तीन गेट बना दिए गए है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले यहां डबल फाटक (गेट) लगा हुआ था। इसके बाद उसे हटाकर चैनल गेट टाइप गेट बनाया गया। वर्तमान में उसी स्थान पर तीसरा नया गेट तैयार किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल का कहना है कि गेट निर्माण का कार्य जनपद की ब्याज से प्राप्त राशि से किया गया है। वहीं जनपद अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व में बना गेट अधूरा था, जिसके कारण नया गेट बनाया जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में कई शासकीय भवन अभी भी अधूरे पड़े हैं और कई स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में एक ही स्थान पर बार-बार गेट निर्माण को लेकर आमजन में असंतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पूर्व में बने गेट की मरम्मत कर उपयोग में लिया जाता तो शासकीय राशि की बचत हो सकती थी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस पूरे मामले में जांच की मांग उठने लगी है। Post navigation प्रवेश उत्सव पर पसरा सन्नाटा: बंद मिला छोटी फटा प्राथमिक विद्यालय, न शिक्षक पहुंचे न बच्चे चंद्रशेखर आजाद नगर पार्क की जमीन पर दुकान निर्माण का विरोध तेज, विधायक सेना पटेल ने कलेक्टर को लिखा पत्र