भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर 

छोटी फटा प्राथमिक विद्यालय के संबंध में आज यह जानकारी सामने आई कि यह विद्यालय अक्सर बंद रहता है। आज जब प्रवेश उत्सव जैसा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होना था, तब भी विद्यालय बंद पाया गया। न तो कोई शिक्षक उपस्थित थे और न ही किसी बच्चे का प्रवेश कराया गया।

यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि इससे बच्चों की शिक्षा पर सीधा प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एक ओर शासन द्वारा प्रवेश उत्सव और शिक्षा को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है।

शिक्षा विभाग के अधिकारी भी केवल कागजों पर ही सक्रिय दिखाई देते हैं। पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक के साथ बैठकों में योजनाओं की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन धरातल पर स्कूल बंद मिलने से इन दावों की पोल खुलती नजर आती है।

इस संबंध में जब नवीन एसडीएम दीपिका पाटीदार एवं बीआरसी राजेंद्र बैरागी से चर्चा की गई, तो उनका कहना था कि वे इस मामले को दिखवाते हैं।

अब देखना यह होगा कि इस गंभीर लापरवाही पर कब तक और क्या ठोस कार्यवाही की जाती है, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ हो रही इस अनदेखी को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *