जोबट नगर परिषद में पशु पंजीयन वसूली की नीलामी संपन्न, 15.18 लाख में टेंडर हुआ आवंटित

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

नगर परिषद जोबट द्वारा आज पशु पंजीयन वसूली संग्रहण के लिए नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस नीलामी में नगर के पांच लोगों ने भाग लिया, जिसमें राजेश पातालसिंह, अजहर हुसैन शेख, अंसार कदीर मोहम्मद मकरानी, गिरीश राधेश्याम राठौड एवं तेजेन्द्र रावत शामिल रहे।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान प्रतिस्पर्धात्मक बोली लगाई गई, जिसमें अंततः तेजेन्द्र रावत ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए 15 लाख 18 हजार रुपये में टेंडर अपने नाम किया। नगर परिषद द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नीलामी पूर्ण कर टेंडर आवंटित कर दिया गया।

नगर परिषद सीएमओ संतोष राठौर ने बताया कि नीलामी पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है। सभी नियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया को निष्पक्ष रखा गया। इस नीलामी से नगर परिषद को अच्छा राजस्व प्राप्त होगा, जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुई नीलामी की सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.