जैन समाज ने शोभा यात्रा निकालकर भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया, पंचायत भवन पर हुआ भव्य स्वागत
लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया
भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याण महोत्सव सकल जैन समाज ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया समाजजनों ने नगर में शोभा यात्रा निकाली महावीर भगवान के जय घोष के साथ समाजजनो बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया । जैन समाज ने जैन मंदिरों में पूजा अर्चना की सभी ने व्यापारिक प्रतिष्ठान को मंगल रख बड़े उत्साह से पर्व मनाया ।
