लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याण महोत्सव सकल जैन समाज ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया समाजजनों ने नगर में शोभा यात्रा निकाली महावीर भगवान के जय घोष के साथ समाजजनो बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया । जैन समाज ने जैन मंदिरों में पूजा अर्चना की सभी ने व्यापारिक प्रतिष्ठान को मंगल रख बड़े उत्साह से पर्व मनाया । शोभा यात्रा में समाज के युवक युवतियां महिलाएं एक वेशभूषा में नजर आ रहे थे मुख्य मार्ग पर भगवान महावीर के गीत ओर नृत्य ने माहौल धर्ममय बनाया मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई बैंड बाजों के संग बग्गी में भगवान महावीर स्वामी की चरण पादुकाएं रखीं हुईं थीं जिससे जैन समाज के नागरिकों द्वारा पूजा अर्चना कर रहे थे। ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच होमी नन्दलाल निनामा व पंचायत टीम ने समाजजनों पर पुष्प वर्षा की तथा महावीर जन्मोत्सव की बधाई प्रेषित की। व्हाट्सएप के माध्यम से जैन समाज के समाजजनों को समस्त समझान पर्व की बधाई भी प्रेषित कर रहे जिससे ग्राम में एक भाई चारे का भी वातावरण बनता है। Post navigation मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे झाबुआ चौराहे का जाम, जामली रोड एकांकी मार्ग हो या फिर चौड़ीकरण इस विकल्प पर किया जाए विचार