संस्‍कार पब्लिक स्‍कूल थांदला का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

0

थांदला। संस्‍कार पब्लिक हायर सेकेण्‍डरी स्‍कूल थांदला का सत्र 2025-26 का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 5वीं में कुल 50 विद्यार्थियों में से सभी 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्‍तीर्ण हुए। इनमें कु. ईशिता मुकेश चौहान ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त किया तथा कु. अश्विना सुनिल मुणिया ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर द्वितीय एवं मा. अथर्व राहुल कारीगर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

इसी प्रकार कक्षा 8वीं में कुल 62 विद्यार्थियों में से सभी 62 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्‍तीर्ण हुए। इनमें से मा. सम्‍यक महावीर जैन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर प्रथम, कु. हिमांशी जीवन गढ़वाल ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर द्वितीय तथा कु. फाल्‍गुनी सचिन पंवार ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया।

विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्‍था प्राचार्य ललित कांकरिया, एकेडमिक डायरेक्‍टर ममता कां‍करिया, डायरेक्‍टर श्रीयक कांकरिया एवं समस्‍त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.