नानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेतरतिब बाइक चलाने वाले छपरी युवाओं को दी नसीहत

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और तेज रफ्तार में वाहन चलाकर राहगीरों के लिए खतरा पैदा करने वाले ‘छपरी’ बाइकर्स पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में नानपुर पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर उन युवाओं को रोका, जो बेतरतिब ढंग से बाइक चला रहे थे। मौके पर ही इन चालकों को उनकी गलती का एहसास कराया गया और सार्वजनिक रूप से दंडित किया गया, ताकि भविष्य में वे ऐसी लापरवाही न दोहराएं।

थाने में दी गई सख्त चेतावनी

सड़क पर कार्रवाई के बाद इन युवाओं को पुलिस थाना परिसर लाया गया। यहाँ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। भविष्य में तेज रफ्तार या नियमों के विरुद्ध वाहन न चलाने की कड़ी नसीहत देते हुए उन पर उचित दंडात्मक कार्रवाई भी की गई।

ग्रामवासियों ने किया स्वागत

पुलिस की इस तत्परता और सकारात्मक पहल का स्थानीय नागरिकों ने दिल खोलकर स्वागत किया है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस तरह की सख्ती से सड़क हादसों में कमी आएगी और आम जनमानस सुरक्षित महसूस करेगा। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का अभिनंदन करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.