न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा की धूम, नवाचार के साथ घोषित हुआ वार्षिक परिणाम
अर्पित चोपड़ा, खवासा
न्यू हाईट्स पब्लिक स्कूल ने हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा को संस्था के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मनाया। बच्चों तक अपनी सांस्कृतिक धरोहर पहुँचाने के उद्देश्य के साथ संस्था ने इस थीम को चुना।

संस्था द्वारा सबसे पहले अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद माँ सरस्वती की पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को संस्था ने रिजल्ट के साथ उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के बारे में जानकारी दी गई।
