भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
कोरियापन ग्राम पंचायत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पंचायत को विधायक द्वारा स्वीकृत किया गया पानी का टैंकर चोरी हो गया है। इस घटना के बाद पंचायत ने सार्वजनिक सूचना जारी कर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
पंचायत द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी हुए पानी के टैंकर के बारे में कोई जानकारी मिलती है और वह सूचना ग्राम पंचायत को देता है, तो उसे ₹10,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
