भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर कोरियापन ग्राम पंचायत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पंचायत को विधायक द्वारा स्वीकृत किया गया पानी का टैंकर चोरी हो गया है। इस घटना के बाद पंचायत ने सार्वजनिक सूचना जारी कर ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। पंचायत द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को चोरी हुए पानी के टैंकर के बारे में कोई जानकारी मिलती है और वह सूचना ग्राम पंचायत को देता है, तो उसे ₹10,000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देने के लिए पंचायत ने दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं – 9584112330 और 7974394364। पंचायत की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यह घोषणा ग्राम पंचायत कोरियापन के सरपंच अनु पति बंनसिंह की ओर से की गई है। Post navigation कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य रैली : 40 से अधिक ढोलों की गूंज के बीच चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि विधायक सेना महेश पटेल ने आजाद महल बनाने की मांग शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन