फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला होली पर्व पर यहां के स्थानीय पूजारा द्वारा परम्परागत तरीके से होलिका दहन किया गया।
रंगों के त्योहार कहे जाने वाले हिन्दू सनातन धर्मावलंबियों का विशेष पर्व होली का आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ शुभारंभ हुआ जो कि शीतलता सप्तमी तक चलेगा।इस बार होली पर धरती की भद्रा का छाया बना रहा।साथ ही दूसरे दिन चंद्र ग्रहण होने से असमंजस की स्थिति बनी रही, लेकिन कुछ पंडितों आदि के निर्णय अनुसार होलिका दहन आज 2 मार्च की संध्या काल में किया गया। होलिका दहन उपरांत सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।