कांग्रेस के नेतृत्व में भव्य रैली : 40 से अधिक ढोलों की गूंज के बीच चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि विधायक सेना महेश पटेल ने आजाद महल बनाने की मांग

0

चंद्रशेखर आजाद नगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी ने चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य रैली निकाली। रैली जनपद मुख्यालय से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक कुटिया परिसर पहुंची, जहां अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान 40 से अधिक ढोल-मांदल की गूंज और देशभक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा। रैली का नेतृत्व जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कुटिया परिसर में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। अपने संबोधन में विधायक पटेल ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान देश की स्वतंत्रता की अमर गाथा है। इस पावन धरती से जन्म लेकर उन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी स्मृतियों को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है।

विधायक ने मांग रखी कि ऐतिहासिक कुटिया परिसर को “चंद्रशेखर आज़ाद महल” के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यह स्थल इतिहास, पर्यटन और युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बन सके। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। रैली में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भाबर, जिला उपाध्यक्ष लाइक पठान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मदन डावर,राजेश जैन, अश्विन, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनय वसुनिया, कालू नारका, युवा नेता महेंद्र रावत, सोनू वर्मा जुवान सिंह, कालू बमनिया मनीष डामोर, मयंक सोनी, विशाल अरोड़ा, कपिल सोनी, बाबू मावी, पिंटू मकवाना, अभय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और एकता व सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात विधायक सेना महेश पटेल ग्राम वडी में आयोजित भगोरिया उत्सव में भी शामिल हुईं। यहां उन्होंने सरपंच रितेश, रूमसिंह, करम सिंह पटेल, राकेश चौहान सहित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ भगोरिया होली की शुभकामनाएं दीं। रैली और कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने क्षेत्र में संगठनात्मक एकजुटता और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.