ग्राम पंचायत उमरकोट में धूम धाम से मनाया गया भगोरिया महोत्सव

0

डॉ. एस खान, उमरकोट 

युवक युवतियों ने ढोल मांदल की धाप पर थिरकते हुए निकाली गेर निकाली। झूले चक्करी नाश्ते की दुकानों से व्यापार में भी उठाव आया।

प्रतिवर्ष की तरह गैर पूर्व ठिकाना स्व. कृष्ण पाल सिंह उमरकोट कोर्ट पहुंची वह सभी को भाई चारे की तरह गुलाल लगा कर संबोधित किया गया ओर प्रति मंदल के सहयोगी को प्रोत्साहन राशि दे कर बधाई दी गई।

कुंवर यशवर्धन सिंह , चितरंजन सिंह उमरकोट प्रतिनिधि मंडल भाजपा बाधु वास्केल झिरी, कालुसिंह ,दिलीप डामोर, आनंदीलाल पटेल, जनपद उमरकोट,अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा वरिष्ठ नेता गण अंतिम गैर में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक पेटलावद वालसिंह मेडा,उमरकोट समलघाट, झिरी ,अमलीपाड़ा, सदावा,झिरी, गुलरपाड़ा मौजूद रहे। ढोल ने भगोरिया महोत्सव को आकर्षित बनाया।

शासन राजस्व विभाग पुलिस विभाग आंगनवाड़ी महिला बाल विकास विभाग स्वस्थ विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.