विशाल रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत 

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्य प्रदेश की कार्य समिति में सदस्य मनोनीत होने पर विधानसभा क्षेत्र जोबट के लोकप्रिय नेता विशाल रावत को क्षेत्रभर से बधाइयां मिल रही हैं। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, पूर्व विधायक माधव सिग डावर पूर्व मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र सिग डावर, अभिजीत मोंटी डावर, पार्षद नरेंद्र परमार, मनीष शुक्ला, अजय जायसवाल आनद शाह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विशाल रावत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनजाति समाज की आवाज को और अधिक सशक्त मंच मिलेगा। वही बरझर मंडल अध्यक्ष लाल सिंह भाई , हीमसिंह बरिया, सरपंच महेश भूरिया, विक्रम ढाक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फोन पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि विशाल रावत अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.