भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर भावटा निवासी उर्मिला राठवा ने सहायिका के पद पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत का प्रमाण दिया, लेकिन इसके बावजूद विभागीय देरी के कारण उन्हें लंबे समय तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाया। लगातार इंतज़ार और प्रयास के बीच जब उन्होंने सीबी लाइव के संवाददाता से संपर्क किया, तो उनकी आवाज़ खबर के रूप में सामने आई। खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग में तुरंत हलचल मची और महिला बाल विकास अधिकारी ने बिना देर किए उर्मिला राठवा को कार्यालय बुलाकर सम्मानपूर्वक नियुक्ति पत्र सौंप दिया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता आम लोगों के हक को दिलाने की ताकत रखती है। जुड़े रहिए सीबी लाइव के साथ — जहां खबर सिर्फ दिखाई नहीं जाती, बल्कि असर भी करती है। Post navigation पारिवारिक विवाद के चलते टावर पर चढ़ा युवक विशाल रावत अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत