नन्हे रोजेदारों ने उत्साह के साथ रखा पहला रोजा

0

इरशाद खान, बरझर 

बरझर में पवित्र रमजान माह के पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। यहाँ के नन्हे बच्चों—7 वर्षीय मोहम्मद आरिज खान (पिता इकरार खान), 9 वर्षीय सुल्तान खान (पिता आसिफ खान) और 10 वर्षीय हसनेन खान ने बड़ों के साथ कदम मिलाते हुए अपना पहला रोजा मुकम्मल किया।

मोहम्मद आरिज खान

बच्चों ने समय पर सेहरी कर दिन भर रोजा रखा और पांचों वक्त की नमाज भी अदा की। उनकी इस हिम्मत और जज्बे की सराहना करते हुए परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार पहनाकर उनका इस्तकबाल किया और उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.