भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर आज चंद्रशेखर आज़ाद नगर में के टावर पर लंकेश नाम का एक व्यक्ति परिवारिक विवाद के चलते ऊपर चढ़ गया। सूचना मिलते ही की चंद्रशेखर आज़ाद नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाले हुए है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260216-WA0003.mp4 पुलिस लगातार समझाइश कर रही है और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाह न फैलाएं और मौके पर भीड़ न लगाएं। हम सबकी कामना है कि स्थिति शांतिपूर्ण ढंग से सुलझे और व्यक्ति सुरक्षित नीचे आ जाए। समझाइश के बाद माना ओर उतर गया नीचे थाना प्रभारी शिवराम तरोले और टीआई जितेंद्र सिंह तोमर की सूझबूझ और तत्परता से टावर पर चढ़े व्यक्ति लंकेश को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस ने परिवार के सहयोग से माइक के माध्यम से लगातार समझाइश दी और आश्वासन दिया कि आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं होने दिया जाएगा तथा उनकी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा। लगातार संवाद और भरोसा दिलाने के बाद लंकेश ने पुलिस की बात मानते हुए धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरना स्वीकार किया। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने संयम बनाए रखा, जिससे स्थिति बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्वक सुलझ गई। Post navigation महाशिवरात्रि से पहले झोतराडा महादेव मंदिर मार्ग का होगा पुनर्निर्माण, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत सीबी लाइव की खबर का बड़ा असर: उर्मिला राठवा को मिला नियुक्ति पत्र