जितेंद्र वर्मा, जोबट आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमलाया के होली फलिया में जंगल के अंदर नाले किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं,ल। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। इलाके में घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा, दहशत का माहौल। Post navigation जोबट–खट्टाली मार्ग पर टेंपो पलटा, 9 लोग घायल, एक महिला गंभीर अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेम प्रसंग के चलते हुई मृतक की गई थी हत्या