जितेंद्र वर्मा, जोबट आलीराजपुर जिले के जोबट से खट्टाली मार्ग पर आज एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक तीन पहिया यात्री टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें लगभग 11 लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे के आसपास की है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-13-at-6.18.04-PM-1.mp4 सभी घायलों को तुरंत जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान एक महिला की हालत गंभीर पाई गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए आलीराजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान हाजिरी पति मगन निवासी चमार बेगड़ा के रूप में हुई है। अन्य घायलों का उपचार जोबट में जारी है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। Post navigation जोबट में अजनार के घर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा जंगल में नाले किनारे अज्ञात लाश मिलने से सनसनी