मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ
एकलव्य विद्यालय के छात्र एक बार फिर भड़क गए। यहां स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राएं जो कि कल 11 फरवरी को अपनी विभिन्न मांगों तथा प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर आम्बुआ से आलीराजपुर जिलाधीश से मिलने पैदल मार्च कर जा रही थी को जिलाधीश के समझाने पर पुनः छात्रावास आ गयी थी कि आज 12 फरवरी को पुनः पैदल मार्च पर निकल पड़ी आज उनके साथ छात्र भी जुड़ गए जिन्हें मार्ग में अधिकारियों एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल ने समझा कर लौटाया।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय आम्बुआ के लगभग सभी छात्र छात्राओं ने आज 12 फरवरी को एक बार पुनः अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधीश से मिलने पैदल मार्च कर दिया जबकि उन्हें कल 11 फरवरी को ही जिलाधीश ने समझाया था तथा जांच समिति गठित कर जांच शुरू कर दी थी इसके बावजूद बताते हैं कि रात में भी छात्रावास में हंगामा खड़ा किया गया था।आज जब वे पुनः निकले तो मार्ग में जिला पंचायत इंचार्ज सीईओ वीरेंद्र सिंह ने उन्हें आरटीओ आफिस के सामने रोका तथा समझाया एवं कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
