युगप्रताप उमरकोट का एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चयन

0

डॉ. एस. खान, उमरकोट

भारत की मेजबानी में दिल्ली में फरवरी महीने में खेली जाने वाली एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में झाबुआ जिले के उमरकोट निवासी नेशनल शूटर युगप्रताप सिंह, 25 मीटर रैपिड फायर एवम स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर इवेंट में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस प्रतियोगिता में एशिया के 20 से ज्यादा देश जिसमे प्रमुख चीन, दक्षिण कोरिया, कजाकिस्तान, ईरान, ताइवान, जापान आदि के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शिरकत करेंगे। युगप्रताप को अपने निरंतर अभ्यास एवम इंडिया टीम ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते रैंकिंग के आधार पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। आशा करते हैं कि युगप्रताप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा देश के लिए पदक जीते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.