आनंद संस्थान द्वारा तीन जिलों के शासकीय सेवकों को दिया गया आनंदम प्रशिक्षण

0

आलीराजपुर। आनंदम राज्य आनंद संस्थान भोपाल द्वारा तीन दिवसीय आनंदम सहयोगी प्रशिक्षण में ट्रेनिंग दी। नीरजा चंदेल आलीराजपुर मास्टर ट्रेनर थी। उन्होंने तीन जिले के शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों ने तनाव मुक्त खुशहाल जीवन जीने की‌‌ विधियां सिखाई।

राऊ इंदौर में शासन राज्य आनंद संस्थान द्वारा आयोजित ईटीसी पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र राऊ में धार, झाबुआ, आलीराजपुर जिले के 61 कर्मचारियों ने तीन दिन आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 28से 30जनवरी तक पूर्ण हुआ। आनंद अल्पविराम कार्यक्रम के तहत मनोरंजनक और स्वयं अनुभव कर शांत समय मौन की गतिविधि की। जीवन का लेखा जोखा, आनंद की ओर पारदर्शी गिलास सीसीडी जीवन एक नदी, रिश्ते आदि गतिविधियों से सत्र संचालन किया गया। मानव मात्र में अहं इगो, क्रोध, लालच, बुराई, जलन, बदले के भाव को अंतरात्मा की आवाज से पहचाना। 

राज्य स्तरीय कार्यक्रम समन्वयक मुकेश करुआ, प्रशिक्षक केबी मंसारे, विजय मेवाड़ा, रामसहाय यादव,सीमा अग्नि होत्री, निरजा चंदेल ने सत्र लिए। मुकेश करुंआ ने प्रदेश भर में आनंद गतिविधियों पर बताया। धार जिले के जिला संपर्क व्यक्ति दिनेश कश्यप ने सहयोग किया। धन्यवाद आभार के साथ अंतिम दिवस समापन सत्र पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षको का विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजित किया। अलीराजपुर से 15 प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.