भूपेंद्र चौहान चंद्रशेखर आजाद नगर
आज एकता ग्रुप के बैनर तले स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशन लाल जी अरोड़ा के निवास स्थान पर झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अलीराजपुर जिला उपाध्यक्ष लाइक मोहम्मद शेख द्वारा विधिवत झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नगर में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।
इस पावन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं एकता ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि एकता ग्रुप पिछले 12 वर्षों से लगातार झंडा वंदन एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान यह भी कामना की गई कि भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष किसी न किसी नए व्यक्ति से झंडा वंदन कराया जाए और यह परंपरा एकता ग्रुप के माध्यम से निरंतर जारी रहे।
