जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने अरविंद (बबलू) डावर, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अरविंद (बबलू) डावर को जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद (बबलू) डावर लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का व्यापक अनुभव रखते हैं। उनकी सक्रियता, जनसंपर्क और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा तथा आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

अरविंद (बबलू) डावर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएंगे। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.