गोपाल राठौड़, कट्ठीवाड़ा माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कट्ठीवाड़ा के प्राचार्य शंकर जाटव को हटा दिया गया है। उनकी जगह यहीं पर पदस्थ माध्यमिक शिक्षक आशीष पंचोटिया को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। इसके अलावा वार्डन को हटाने के बाद नई वार्डन के रूप में प्राथमिक शिक्षक शारदा बारिया को नियुक्त किया है। गौरतलब है कि 22 सितंबर को इस संस्था की 59 छात्राएं एक साथ बीमार हो गई थी। इसके बाद विधायक सेना पटेल ने लापरवाही के आरोप लगाए थे। साथ ही प्राचार्य और बीईओ पर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि जाटव से प्राचार्य का पद जरूर ले लिया गया है। लेकिन बीईओ पद अब भी उनके पास है। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्य जांच दल भी गठित किया गया है। Post navigation कट्ठीवाड़ा कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं बीमार हुई तो उजागर हुई कई लापरवाही हिंदू युवा जनजाति संगठन ने आधार कार्ड की जांच करने की मांग की, ज्ञापन सौंपा