भंडारी पुन: बने तहसील पत्रकार के अध्यक्ष
झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
बुधवार देर शाम स्थानीय मेघेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में तहसील पत्रकार संघ की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल मूथा बामनिया, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट थांदला, सत्यनारायण शर्मा, यशवंत भंडारी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में नवनिर्वाचीत अध्यक्ष मूथा व अतिथियों का तहसील पत्रकार संघ के समस्त पत्रकारों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। पश्चात तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए विशेष आयोजन व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समस्त पत्रकारों के सहयोग व संगठन के प्रति आस्था की तारीफ करते हुए आभार प्रकट किया।
वरिष्ठों ने दिया मार्गदर्शन:-
पत्रकार यशवंत भंडारी झाबुआ ने हाल ही में सम्पंन जिला पत्रकार संघ के निर्वाचन के बारे में विस्तार से बताते हुए निर्वाचन में अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की रूपरेखा बताई व कहा कि कोई भी संगठन बिना नियम शर्र्तों के व कोई भी निर्वाचन बिना पारदर्शी प्रक्रिया के होना संभव नही है। झाबुआ में हुए निर्वाचन के दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों ने उक्त प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास रख सहयङ्क्षग प्रदान किया जो प्रशंसनीय है। भंडारी ने समय समय पर पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु शासन प्रशासन से बातचित करते रहने व संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही। सत्यनारायण शर्मा बामनिया ने भी जिले में आयोजित अब तक के कार्यक्रमों मे मेघनगर के समस्त पत्रकारों की सहभागीता की जमकर तारीफ की व कहा कि पूर्व में भी जिला पत्रकार संघ के समस्त आयोजनों में मेघनगर संघ का महत्वपूर्ण सहयोग मिलता रहा है और यह उम्मीद है कि आगे भी यह सहयोग मिलता रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश भटट ने वर्तमान दौर व पहले के दौर की पत्रकारीता पर तुलनात्मक अध्ययन व अपना अनुभव सांझा करते हुए पत्रकारों से इस क्षेत्र में हो रहे हर नए बदलाव को सिखकर पुराने अनुभव भी प्राप्त करते हुए पत्रकारिता करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान तहसील पत्रकार संघ के मुकेश मेहता, संजय श्रीवास, पंकज बडोला, युसुफ शैरानी, मेहबुब चांदा, रहीम शैरानी, सागरमल जैन, अलि असगर बोहरा, प्रेम बसोड, रजत कावडिया, गणेश प्रजापत, भूपेन्द्र बरमंडलिया, दशरथ कटटा, सुनील डाबी, गुडडा चौहान सहित अगराल के दिनेश पाटीदार, कमलेश गुर्जर, रंभापुर के अभय जैन, देवीसिंह भूरिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए
- खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
- भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्यस्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक