गोपाल राठौर, कट्ठीवाड़ा अगर आप बारिश के मौसम में कट्ठीवाड़ा झरने का आनन्द लेने का सोच रहे हो और आप शराब के शौकीन नि हैं तो आपके लिए यह बुरी खबर है। जी हां कट्ठीवाड़ा पुलिस ने झरने पर जाने वाले रास्ते पर शराब पूर्णतः प्रतिबंध के बोर्ड लगा दिए हैं। इतना हो नहीं पत्थरों पर भी लिखवाया गया हैं शराब प्रतिबंधित क्षेत्र। अब झरने पर शराब ले जाना ओर वहां पीना प्रतिबंधित रहेगा जो कि कट्ठीवाड़ा पुलिस का एक नवाचार हैं। कट्ठीवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि सुनने में आया था कि अक्सर नशेडी लोग वहां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं जिससे आने वाले पर्यटकों को असुविधा महसूस होती हैं, डर का माहौल बना रहा हैं। इसे देखते हुए झरने की ओर जाने वाले रास्ते पर शराब प्रतिबंधित के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही हेल्प लाइन नम्बर भी लिखे गये हैं ताकी असुविधा होने पर पुलिस से सम्पर्क किया जा सके। वहां पर रविवार को भीड़ होने के कारण पुलिस बल भी लगाया जाएगा और कोइ व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर शराब ले जाते या पीते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही भी की जाएगी। Post navigation कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में बीत रात तस्करों ने काटे 10 बड़े पेड़ , वन विभाग की गश्त कहां है ? कट्ठीवाड़ा के बाजार में कार्रवाई करने पहुंचे एसडीएम, एक्सपायर खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई