जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर में आधार सेंटर बंद होने से आस पास के ग्रामीण जन परेशान हो रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी बच्चो का आधार अपडेट नही हो पा रहा है। ग्रामीण सुभान पिता दलसिंह ग्राम तीती ने बताया कि तीन दिनों से में जिला मुख्यालय आधार केंद्र पर बच्चों का आधार अपडेट कराने जा रहा हूं,  जहा रोजाना तीन सौ से चार सौ रुपये खर्च करने के बाद भी परेशानी खत्म नहीं हो रही है वही मुलेसिहं ढाबा वाले ने बताया कि नानपुर ग्राम पंचायत के आस पास लगभग 40 गांव के ग्रामीण आते जाते है जहाँ पर पहले केंद्र चालू थे अब कई माह से केंद्र बन्द पड़े है सरकार के  जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देना चाइये जिससे बच्चो की स्कुलो में पढ़ाई  भी प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *