Crime Desk @ CB Live अब गाड़ी का हॉर्न बजाए तो जरा संभलकर..कहीं किसी का मूड खराब हो तो आप पर हमला भी कर सकता है ..एक ताजा मामला कल मेघनगर थाना क्षेत्र के ढाढनिया गांव में कल देखने को मिला .. दरअसल इस गांव से दाहोद जिले के टांडा गांव के निवासी मयुर बामण गुजर रहे थे .. घटनास्थल पर बच्चे रास्ते में खेल रहे थे ..इस पर मयुर ने हॉर्न बजाया ..इस पर वहां मौजूद शराब पिए हुए दो लोग भड़क गये ओर मयूर से गाली-गलौज ओर मारपीट शुरू कर दी ..इतना ही नहीं फरियादी के जेब से 1500 रूपये भी छीन लिए .. मेघनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है .. आरोपी में से एक का नाम अमरसिंह लिखा गया है । Post navigation कॉलेज से घर जा रही युवती का अपहरण , घर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप सजेली फाटक पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों के लिए मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि देने की घोषणा