चंद्रभान सिंह भदौरिया @ आलीराजपुर आलीराजपुर पुलिस कोतवाली ने आज बखतगढ़ थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती के द्वारा कोतवाली परिसर स्थित बाथरूम में फिनाइल पिये जाने के बाद आज उसके कथन के आधार पर डोबलाझीरी निवासी युवक अमरसिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है .. आलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने BNS की धारा 69 के तहत यह FIR दर्ज की है .. FIR में पीड़िता ने आरोप लगाता कि शादी का झांसा देकर आरोपी उसके साथ लगातार 3 साल से ‘शारीरिक शोषण कर रहा था .. फिलहाल इस मामले में पुलिस के कोतवाली से लेकर SP स्तर के अधिकारी बोलने से बच रहे हैं Post navigation शिविर के माध्यम से सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान वितरित किए गए खाटला बैठक में ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया, इसके दुष्परिणाम बताए