अर्पित चोपड़ा, खवासा

झाबुआ जिले के थांदला थाना की खवासा चौकी अंतर्गत ग्राम रन्नी से लापता हुए 6 मासूम को खवासा पुलिस ने ढूंढ निकाला है। खवासा पुलिस को यह बड़ी सफलता भैरोगढ़ रेलवे स्टेशन से मिली है। सारे बच्चे सुरक्षित है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए खवासा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक एडमिरल तोमर पूरे दल बल के साथ क्षेत्रभर में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। एडमिरल तोमर ने बताया कि सारे बच्चे सकुशल है। बच्चों ने स्वयं यहाँ तक आने की बात बताई है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *