आलीराजपुर। शहर के होनहार क्रिकेटर नमन रविंद्र राठौड़ का शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास मंत्री नागरसिंह चौहान ने परिवार सहित बुलाकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने इंदौर के जनप्रतिनिधियों रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय से चर्चा की तथा नमन को उच्च स्तरीय क्रिकेट प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश दिलाने को कहा। नमन का 21 अ्रप्रैल को इंदौर में ट्रायल होगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बता दें कि 13 वर्षीय नमन केंद्रीय विद्यालय के छात्र हैं। हाल ही में राजगढ़ में संपन्न हुई अंतर जिला लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ने शानदार बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग का प्रदर्शन किया था। इस पर यहां उनका सम्मान किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष मकु परवाल,पार्टी नेता संतोष थेपड़िया,भुवानसिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष रिंकेश तंवर,मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा, मनोज राठौर,प्रकाश राठौर आदि उपस्थित थे। Post navigation सोंडवा क्षेत्र में शनिवार तो सोमवार को छकतला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस दिन करेंगे जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन