झाबुआ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम मप्र के अंतर्गत जनपद पंचायत रानापुर की ग्राम पंचायतो में ग्राम रोजगार सहायक के पद पर संविदा के रूप में कार्य सम्पादित कर रहे है। रोजगार सहायको द्वारा महात्मा गॉधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम मप्र के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो पर कार्यरत श्रमिकों को लम्बित मजदूरी भुगतान हेतु कोई रूचि नहीं ली जाने साप्ताहिक बैठकों में अनुपस्थित रहने एवं समय-समय पर दिये गये निर्देशो की अवहेलना करने के कारण सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने 14 रोजगार सहायको को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 3 मई को समक्ष में तलब किया है।
हुआ सूचना पत्र जारी
रानापुर ब्लाक के रोजगार सहायक रगनसिंह भूरिया, ग्राम पंचायत ढोल्यावड, मुकेश पालिया, ग्राम पंचायत अंधारवड, शैतानसिंह, ग्राम पंचायत भोडली, कैलाश मच्छार, ग्राम पंचायत कालापान, दिनेश पचाहा, ग्राम पंचायत डिग्गी, बद्रीलाल सिंगाड, ग्राम पंचायत खेडा अंधारवड, भलसिंह पुना, ग्राम पंचायत माछलियाझीर, जालमसिंह मावी, ग्राम पंचायत मोरडूण्डिया, राजेन्द्र नायक, ग्राम पंचायत मातासुला, मडिया डामोर, ग्राम पंचायत पुवाला, सत्यपाल सोलंकी, ग्राम पंचायत समोई, मलसिंह परमार, ग्राम पंचायत सनोड, बाथमसिंह डामोर, ग्राम पंचायत टिकडीबोडिया एवं बाबूलाल चावडा, ग्राम पंचायत लम्बेला को कारण बतायो सूचना पत्र जारी कर 3 मई को प्रात: 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिये आदेशित किया गया है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post