अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट।
विदित हो कि जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोकडिय़ा के पटेल फलिया में जैराम पिता राधलिया भील उम्र 50 साल निवासी बोकडिय़ा को पुराने विवाद को लेकर आरोपी कन्तरीया पिता सातलिया भील, सोलम पिता पातलिया भील, उगरिया पिता ढोकलिया निवासी बोकडिय़ा पटेल फलिया ने तीर मारकर हत्या कर दी, तभी से तीनों आरोपी फरार थे। आरोपियों को मुखबिर की सुचना पर चांदपुर पुलिस ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।
अवैध शराब जप्त
जिले के आम्बुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमझिरी में अवैध शराब को आरोपी काबु पिता नरसिंह भील निवासी आमझिरी ने अपने घर के बाहर 35 पेटी वास्को बियर चारे में छीपाकर रखी थी। जिसे की मुखबिर की सूचना पर आम्बुआ पुलिस ने जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने शराब जब्त कर आबकारी के तहत मामला दर्ज कर लिया।
शादी में नहीं बुलाने पर मारपीट
जिले के चांदपुर थाना क्षत्र के अंतर्गत ग्राम खोडिय़ाबड़ फलिया मोरधी पर फरियादी गोविन्द पिता चतरसिंह भीलाला उम्र 20 साल निवासी मोरधी को आरोपी छगनसिंह पिता जोगड़ा भीलालाए अभयसिंह पिता फुलजी भीलालाए अभयसिंह पिता फुलजी भिलाला, दसरिया भिलाला, सुभानिया ने शादी में नहीं बुलाने की बात पर फरियादी के पिता को गाली गलौच कर तीर कामठी पर चढ़ाकर मारपीट कर चोट पहुंचा कर परिवार के आ जानें से फरार हो गये। सुचना मिलने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वाहन दुर्घटना में 2 घायल
जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मजरूह शारदा व फरियादी सबुर पिता कालू बिलवाल भील उम्र 30 साल निवासी नानी बोरियाली सिमाड़ा जिला दाहोद अपनी मोटरसाईकिल जीजे 03 एस 9008 को आरोपी चालक क्रमांक जीजे 05 इबी 694 ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और टक्कर मार दी। जिससे फरियादी व उसकी पत्नी को सिर हाथ में चोट आई। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार