पंचाल समाज ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

0

थांदला। रितेश गुप्ता अखिल विश्व के रचियता, निर्माण और सृजन के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती थांदला में पंचाल समाज ने धूमधाम से मनाई। सोमवार सुबह से समाजजन बावड़ी मंदिर स्थित भगवान विश्वकर्मा के पूजन हेतु एकत्रित हुए। पूजन का लाभ सौरभ संतोष पंचाल परिवार ने लिया। विशेष साज-सज्जा कर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया।

पूजन के बाद रथ में सवार होकर भगवान विश्वकर्मा नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा की शुरूआत बावड़ी मंदिर से  हुई। शोभायात्रा में भगवान के रथ में बैठने व चंवर ढुलाने का लाभ जयंतीलाल पंचाल ने सपत्नीक लिया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होती हई पुन: बावड़ी मंदिर पर समाप्त हुई। जिसका विभिन्न चौराहे पर  पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सभी समाजजन एक जैसी वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाएं लाल रंग के परिधान और पुरूषों ने सफेद वस्त्र के साथ ही पगड़ी धारण की थी। मंदिर में दोपहर 3 बजे से विश्वकर्मा जी की कथा के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। आरती का लाभ मोनू जयशंकर पंचाल ने सपत्निक लिया। जिसके बाद समस्त समाजजनों का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। साथ महिला-पुरूष वर्ग में कई तरह के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें समाजजनों बढ़-चढ़कर भाग लिया।  

पंचाल विकास मंच के जिलाध्यक्ष जगदीश पंचाल  व नगर अध्यक्ष मुकेश पंचाल ने बताया कि 20 फरवरी 1984 के दिन बावड़ी मंदिर पर भगवान विश्वकर्मा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। जिसके बाद से लगातार पंचाल समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष प्राक्ट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार सतत 41 वर्षों से भगवान विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव पंचाल समाज द्वारा मनाया जा रहा है। 

सभी कार्यक्रमों में समाज के वरिष्ठ मांगीलाल पंचाल, राजेन्द्र पंचाल, संजय पंचाल, अल्केश पंचाल, दिलीप पंचाल, संदीप पंचाल (परवलिया),  प्रभुलाल सुतार सहित समाज के नवयुवक संदीप पंचाल, दुर्गेश पंचाल, योगेश पंचाल, मनोज पंचाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। जुलुस में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा, भाजपा नेता दिलीप डामोर, नितीन डामोर, कांग्रेस नेता वीरेंद्र बारिया, आनंद चौहान, हुकुम गुर्जर, राजू भाई ठेकेदार सहित कारीगर समुदाय के अनेकों लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के युवा पुलिस जवानों के साथ ट्रेफिक व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता को लेकर सक्रिय दिखाई दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.