जोबट। जोबट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक सुलोचना रावत की स्वास्थ्य की खबर लेने कई समर्थक उनके निजी आवास पर पहुंचे। विगत दो वर्षों से भी अधिक समय से अस्वस्थ चल रही विधायक इंदौर के अस्पताल में भी भर्ती थी। आज उनको उनके पैतृक गांव कानाकाकड़ में लाया गया। खबर लगते ही उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। उपस्थित सभी समर्थकों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई. नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया. जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भूपेंद्र भूरिया. पार्षद फरीद शेख. संजय फ़िलोमन रफीक राज. बापू सर. डॉ. सब्बीर बोहरा.तरुण जैन एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation मिशन डी 3 : आदिवासी कोतवाल समाज ने बैठक रख लिए कई निर्णय जन जागरूकता कार्यक्रम : बोरी के इस सुदुर ग्राम में एसपी ने की खाटला बैठक