जितेंद्र वर्मा, जोबट

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बोरी क्षैत्रान्‍तर्गत दिनांक 28 जनवरी 2025 को जोबट अनुभाग के सुदुर ग्राम रणजीतगढ़ मे “आपकी पुलिस आपके द्वार” जन जागरूकता अभियान के तहत खाटला बैठक का आयोजन किया गया। खाटला बैठक में बडी संख्‍या में ग्राम बोरी, बेहडीया, चुलिया एवं रणजीतगढ के आमजन, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पटेल, कोटवाल एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्‍य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुये।  

खाटला बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री राजेश व्‍यास एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व अनुभाग जोबट श्री अर्थ जैन एवं अन्‍य पुलिस अधिकारियों का आदिवासी पारम्‍परिक ढोल/मांदल बजाकर हर्षउल्‍लास के साथ गरिमामय तरीके से स्‍वागत करते हुये कार्यक्रम स्‍थल तक ले जाया गया। पश्‍चात स्‍थानीय ग्रामीणजनों को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व अनुभाग जोबट अर्थ जैन, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा बी0एल0 अटोदे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव से परिचय करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बोरी निरीक्षक नेपालसिंह के द्वारा ग्राम रणजीतगढ संक्षिप्‍त परिचय पर प्रकाश डालते हुये अधिकारीगणों को अवगत कराया। 

पश्‍चात पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर ने खाटला बैठक के अपने संबोधन मे उपस्थित सभी से अपील करते हुये ग्रामीणों से सामाजिक स्‍तर को बेहतर बनानें के लिये सभी को जागरूक होकर काम करने के लिये कहा, जिसमें मुख्‍यत नशे के सेवन से दूरी, महिलाओं का सम्‍मान, बच्चों की शिक्षा तथा सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान अनावश्यक होनें वाले खर्च को नियंत्रित करनें हेतु डीजे व शराब से दूरी बनाना है। साथ ही सामाजिक कुरीतियों/अंधविश्वास, बाल विवाह, दहेज-दापा एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करनें से होनें वाले दुष्‍परिणों से आमजन को अवगत कराते हुये जागरूकता का प्रयास किया, इसी प्रकार साहूकारी एक्‍ट एवं वर्तमान मे मोबाईल के बहुत ज्‍यादा प्रचलन मे आनें से व मोबाईल उपयोग की संपूर्ण जानकारी के अभाव में सॉयबर फ्रॉड, डीजीटल अरेस्‍ट, अनुपयोगी एप्‍लीकेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये जागरूकता का प्रयास किया गया। साथही उपस्थित ग्रामीण अभिभावकों को मोबाईल के अनावश्‍यक प्रयोग से बचनें के लिये अपनें बच्‍चों को समझाईश देनें के लिये कहा गया। खाटला बैठक के दौरान मध्‍यप्रदेश शासन की ग्रामीणों की जन हितेषी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला । खाटला बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित ग्रामीण महिला, पुरूष, बच्‍चों से ग्राम में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अन्‍य कोई अपराध संबंधी शिकायत/जानकारी होनें पर मंच पर ही अवगत करानें हेतु कहा गया, ताकि उसका यथोचित निराकरण किया जा सके। 

आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व अनुभाग जोबट अर्थ जैन ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुये कहा कि शासन के द्वारा चलाई जा रही जन कल्‍याणकारी गतिविधियों के संबंध मे प्रशासन आपके द्वार आकर आपकी कठिनाईयों को दूर करने का प्रयास कर रहा है,  जो आपकी सहभागिता से आसान हो रहा है। इसी अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा अलीराजपुर बी0एल0 अटोदे के द्वारा महिला अपराधों के नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा व सम्‍मान के बारें में विस्‍तृत रूप से प्रकाश डाला। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव ने बोरी थानाक्षैत्र धार जिले की सीमा से लगा होनें से लूट/चोरी की वारदातें लगातार हुई है,  जिन्‍हें अलीराजपुर पुलिस के द्वारा नियंत्रण करने मे सफलता प्राप्‍त की है।  

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधि, सरपंच, पटेल एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा खाटला बैठक को अलीराजपुर पुलिस की सराहनीय पहल बताया तथा इससे अलीराजपुर पुलिस के द्वारा गांव-गांव जाकर आमजन से मिलकर जन जागरूकता से आमजन मे पुलिस के प्रति विश्‍वास को बढावा मिलना बताया है। 

पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्‍यास ने बताया कि ग्राम रणजीतगढ जिला अलीराजपुर का सुदुर स्थित ग्राम है, जो जिला मुख्‍यालय से करीबन 80-90 किमी की दूरी पर होनें से पुलिस प्रशासन को ग्राम रणजीतगढ मे जाकर कार्यक्रम करनें से ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्‍साह था,  जो पुलिस/प्रशासन के प्रति सम्‍मान, समन्‍वय और विश्‍वास को प्रदर्शित करता है। बोरी क्षैत्रान्‍तर्गत विगत समय मे हुये चोरी/लूट की वारदातों एवं महिला अपराध की नियंत्रण हेतु अलीराजपुर पुलिस की आमजन के सहयोग/समन्‍वय से नियंत्रण की दिशा में आज के कार्यक्रम से भविष्‍य में निश्चित ही अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *