भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर आज मकर संक्रांति त्यौहार पर चंद्रशेखर आजाद नगर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व किशन लाल अरोड़ा के निवास स्थान पर परिवार जन के साथ एकता ग्रुप के बैनर तले ग्रुप के सदस्यो द्वारा फ्री पतंग की डोर चकरी 14 साल के बच्चों को और ग्रामीणों को निस्वार्थ वितरण की गई। रिटायर्ड कमांडेड आर एल भूरिया ,सुभाष अरोड़ा, अशोक सोनी ,गौतम राठौड़ कपिल सोनी विशाल अरोड़ा गोपाल सोनी दिलीप भूरिया गौतम पार्षद मनोज देवड़ा नीलेश प्रजापत ने वितरण की। इसे पाकर बच्चों के चेहरे के हंसी का और खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विशाल अरोड़ा ने बताया 15 वर्ष 14 वर्ष के जो बच्चे होते हैं जो पतंग कट जाती है उस कटी हुई पतंग व डोर को पकड़ने के लिए पतंग के पीछे-पीछे भागते हैं और कई गिर जाते हैं कहीं चोट लग जाती है। मासूम बच्चो के साथ ऐसी कोई घटना ना हो इसलिए यह आयोजन किया। नगर के नई बाजार में गरमा गरम जलेबी 50 किलो व खिचड़ी शिवम मित्र मंडल द्वारा वितरित की गई। वितरण करने में महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाई। Post navigation कलश यात्रा निकालकर की गुरुजनों की अगवानी, स्वागत अभिनंदन किया उत्कृष्ट विद्यालय में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी को नृत्य नाटिका का आयोजन होगा