मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ जिला स्तरीय वैश्य समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम एवं सम्मेलन कल 19 नवंबर को आम्बुआ स्थित मां पार्वती मेमोरियल स्कूल में होने जा रहा है। हमारे संवाददाता को वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष भरत माहेश्वरी ने बताया कि वैश्य समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह आम्बुआ में रखा गया है जिसमें जिले के समस्त वैश्य संगठन के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महेश महेश्वरी, प्रदेश मंत्री ओच्छलाल सोमानी, इंदौर संभाग अध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष विनोद बाफना, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजय गुप्ता एवं नारायण अरोड़ा आदि उपस्थित रहेंगे , समस्त वैश्य समाज से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। Post navigation बिजासन माता मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया, छप्पन भोग लगाया गया थाना प्रांगण में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न