मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ मंदिरों में आयोजित हो रहे अन्नकूट महोत्सव की श्रंखला में आज इंदिरा आवास फलिया में स्थित बिजासन माता मंदिर में विशाल अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न होने के समाचार प्राप्त हुआ है। दीपोत्सव के बाद मंदिरों में विभिन्न तिथियों में अन्नकूट महोत्सव के आयोजन होते आ रहे हैं इसी कड़ी में आज इंदिरा आवास फलिया में स्थित बिजासन माता मंदिर में माता जी को छप्पन व्यंजनों तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियों के मिश्रित भोग लगाया तथा पुजारी श्री भागीरथ चौहान ने महाआरती की, तथा माता भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। Post navigation अमानुल्ला पठान विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, विधायक का माना आभार वैश्य समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन 19 नवंबर को आम्बुआ में