आलीराजपुर। थाना अजाक जिला अलीराजपुर के प्रभारी लोकेंद्रसिंह ठाकुर का स्थानांतरण भोपाल होने के बाद विदाई समारोह रखा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने अपना स्थानांतरण अपने कर्तव्य के साथ – साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं अन्य जवाबदारी निभाने हेतु करवाया l स्थानांतरण के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर, थाना अजाक स्टाफ, महिला थाना स्टाफ एवं रेडियो पुलिस स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी अजाक को उनके उज्वल भविष्य की कामना देकर विदाई दी, इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सम्पूर्ण पुलिस स्टाफ का आभार प्रकट किया तथा उन्होने अपने थाना अनुभव को शेयर करते हुवे थाना अजाक स्टाफ की तारीफ भी की। Post navigation कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की, अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया आलीराजपुर दौरे पर आये सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को जयस ने ज्ञापन सौंप जिले की समस्याओं से करवाया अवगत